फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पत्नी से धोखे से तलाक लेकर दूसरी शादी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। पत्नी से धोखे से तलाक लेकर दूसरी शादी रचाने और उसकी बिना मर्जी शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


मामला कांठ के गांव का है। यहां की रहने वाली विवाहिता ने दो महीने पहले थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा था कि वर्ष 2017 में उसकी शादी बिजनौर के चांदपुर थाना अंतर्गत गांव निवासी से हुई थी। उस पर सात वर्ष का बेटा भी है। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने विदेश जाने का बहाना बनाते हुए उसे गुमराह कर मई में यह कहते कहकर धोखे से उससे तलाक ले लिया था कि हमारे संबंध पहले जैसे ही रहेंगे और वह कुछ दिन बाद उससे पुनर्विवाह कर लेगा। इसके बाद वह व्हाट्सएप और वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए कहता रहा कि यह तलाक कुछ दिन का है। लेकिन सितंबर को उसका पति अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ उसके मायके आया, तब पता लगा कि उसने ने हरियाणा की युवती से दूसरी शादी कर ली है।
इसके बाद भी उसे आश्वासन दिया गया कि एक महीने में उस युवती को भी तलाक देकर पहली पत्नी से ही पुनर्विवाह करेगा। आरोप है उसने भावनात्मक रूप से बहलाकर बिना उसकी मर्जी के शारीरिक संबंध बनाकर शोषण भी किया। पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। कांठ पुलिस तभी से इस मामले की विवेचना कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें