ठाकुरद्वारा। सोमवार को नगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी का पता लगाने के लिए अपने मोबाइल लैब से जांच की।
नगर के मुख्य बाजार गंज में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी डॉ भूपेंद्र सिंह की देखरेख में खाद्य पदार्थों की जांच लैब में की गई। इसमें दूध, पनीर, मिर्च, हल्दी, धनिया, नगर पालिका के पानी, रसगुल्ला, बर्फी, दाल अरहर आदि के 42 सैंपल की जांच की गई। इनमें 42 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में सही मिले। जबकि छेना रसगुल्ले के नमूने फेल हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इसमें स्टार्च की मात्रा पाई गई जो मिलावट की श्रेणी में आता है। इसके अलावा नगर पालिका का नगर में आपूर्ति होने वाले पानी की जांच भी लोगों ने कराई जो मानक के अनुसार नहीं पाया गया। जांच के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंघल, कमलेश कुमार, अनिल अग्रवाल, गुफरान, दीपक अग्रवाल, हारून, गुफरान आदि मौजूद रहे।