फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी युवक से उसके तीन साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। एक दिन युवती घर में अकेली थी। उसके परिजन बाहर गए थे। इसी दौरान युवक घर में आ गया। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और उससे दुष्कर्म किया। युवती ने जब भी शादी के लिए कहा, आरोपी टाल मटोल कर देता था। 29 जून को युवती ने फिर से आरोपी से शादी करने के लिए था। तब आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह उसे ज्यादा परेशान करेगी तो उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। एसएसपी ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें