पाकबड़ा। पाकबड़ा के एक मुहल्ला निवासी युवती के साथ संभल का सराय तरीन निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर लगातार तीन साल तक युवती का बलात्कार करता रहा। युवक ने जब शादी से इंकार कर दिया तो युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो गुरुवार मध्य रात्रि को ही पंचायत ने दोनों का निकाह करा दिया।
बताया गया है कि तीन साल से लिव इन में थे। लॉकडाउन में इसका पता परिजनों को चल गया। इस पर युवती ने शादी के लिए युवक से कहा तो युवक ने इंकार कर दिया। युवती ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। युवती ने आरोप लगाया की युवक उसके साथ शादी का झांसा देकर तीन साल से बलात्कार कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। मामले को हल करने के लिए गुरुवार देर रात करीब ग्यारह बजे पंचायत बैठ गई। पंचायत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पंचायत ने तुरंत निकाह करने का आदेश दिया। पंचायत का आदेश के बाद एक घं्टे के भीतर दोनों का निकाह कर दिया। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया की उनके पास ऐसे किसी मामले की जानकारी नही हैं।