फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की गर्दन पर चाकू लगाकर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने घर में घुसकर उसके बेटे की गर्दन पर चाकू लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोप है कि आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर कई माह तक उसे ब्लैकमेल किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर मझोला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति ऑटो चालक हैं। उसने बताया कि बीस जून 2020 को उसके शहर में पति ऑटो चलाने गए थे। दोपहर के वक्त वह अपने बेटे के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान वहां आरोपी सूरज उर्फ सुरेश निवासी कांशीराम नगर थाना मझोला उसके घर में घुस गया। आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसते ही उसके मासूम बेटे की गर्दन पर चाकू लगा दिया। महिला को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर गया कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी से कुछ भी बताया तो वह उसके बेटे की हत्या कर देगा। महिला का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से उसका वीडियो और फोटो भी बना लिया था। जिसके जरिये आरोपी ने महिला को कई बार ब्लैकमेल किया। महिला ने आरोप लगाया कि 26 सितंबर को आरोपी ने फिर से उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। घर में घुसकर महिला पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके उसके पति, बेटे और मां-बाप को जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। महिला का पति घर लौटा तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद वह पति के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मझोला थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए। मझोला थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें