मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की प्रशासन समिति यानी सीओए सदस्यों के चुनाव में मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों गुटों से एक-एक उम्मीदवार ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया। हेमंत जुनेजा और नीरज खन्ना इस चुनाव में विजयी हुए हैं।
सीओए सदस्यों के इस चुनाव में मध्य क्षेत्र से दो पद रिक्त थे जिनमें मुरादाबाद से चार उम्मीदवार मैदान में थे। दो अलग अलग गुटों से दो-दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। लघु उद्योग भारती एवं दि हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टस एसोसिएशन मिलकर अब्दुल अजीम तथा हेमंत जुनेजा को सपोर्ट कर रही थीं। दूसरी तरफ यस तथा मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन ने नीरज खन्ना तथा नवेद उर्रहमान को मैदान में उतारा था। दोनों गुटों ने अपनी पूरी ताकत इस चुनावी रण को जीतने में लगा रखी थी। बुधवार को इस चुनाव का परिणाम घोषित हो गया। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा ने बताया कि हेमंत जुनेजा और नीरज खन्ना इस चुनाव में जीत गए। अब्दुल अजीम तथा नवेद उर्रहमान चुनावी चक्रव्यूह को भेद नहीं पाए। दोनों गुटों के एक-एक सदस्य की जीत से दोनों के समर्थकों ने देर शाम जमकर जश्न मनाया। प्रेस कांफ्रेंस कर निर्यातकों के हक में काम करने की बात कही।
शाम को नोदी एक्सपोर्ट्स दिल्ली रोड पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नीरज खन्ना ने कहा कि वे निर्यातकों के हित में काम करते रहेंगे। इस मौके पर एमएचईए महासचिव अवधेश अग्रवाल, यस चेयरमैन विशाल अग्रवाल, महासचिव रोहित ढल, शैलेश खन्ना, रवि कपूर, पुनीत आर्य, विक्रांत, अमित कपूर, विवेक अग्रवाल, पारस खन्ना, करन दुग्गल, अमित अरोरा, कुनाल दवे, अंकुर अग्रवाल, राहुल ढल, ऋषभ सिंघल आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ होटल हॉलिडे रीजेंसी में दूसरे पक्ष ने बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर हेमंत जुनेजा ने कहा कि वे ट्रेड की समस्याओं के निदान के लिए बेहतर काम करेंगे। बैठक में अंशुल अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अजय शाह, निश्चल आर्य, उज्ज्वल अग्रवाल, शरद बंसल, नदीम खान, आदित्य शोधन, सुनील भंडूला, अंकित सिंह, हरिराज सिंह, राहुल सिंह, अनुशेष सिंह, अजय गोयल, अजय जुनेजा, अमित अग्रवाल, नीरज गांधी, हिमांशु बंसल, रुचिर अग्रवाल, सचिन कपूर, अतुल भूटानी, सचेत अरोरा, अमित चौधरी, मनप्रीत सिंह बेदी, आशुतोष शंखधर, नीरज रस्तौगी, आशीष सोनी, नितिन अग्रवाल, केके मिश्रा, संदीप जैन, नोमान मोज्जम, आमिर आदि मौजूद रहे।
दिल्ली रोड स्थित नोदी एक्सपोर्ट में एपीसीएच के सीओए चुनाव में नीरज खन्ना मतों से विजय प्राप्त हो?- फोटो : CITY