मैनाठेर थानाक्षेत्र में एक किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित के पिता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
किशोरी के पिता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि मैनाठेर क्षेत्र में परचून की दुकान पर काम करता है। जिस कारण वह दिन भर घर से बाहर ही रहता है। 18 जनवरी को उसकी सोलह वर्षीय की बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव निवासी एक युवक उसके घर में पहुंच आया और उसने तमंचा दिखाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी से शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बेटी ने इस मामले की शिकायत अपने पिता से की। पिता का कहना है कि बदनामी के डर में उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की। 22 जनवरी को वह अपने मकान की दीवार बनवा रहा था। आरोप है कि तभी आरोपी और उसके परिजन आ गए। उन्होंने दीवार बनाने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मैनाठेर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।