फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढापाडे में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूढापांडे थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी घर में पहुंच गया और उसने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जाकिर निवासी होलपुर थाना मूढापांडे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि शुक्रवार रात उसकी बेटी घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे आरोपी जाकिर उसके घर में घुस गया। आरोपी ने तमंचे के बल पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इंस्पेक्टर नवाब सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र से किशोरी को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि 15 जून को रेल चौकी क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने लाइनपार निवासी प्रयांशु सक्सेना के खिलाफ बहला फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी बरामद कर उसके बयान में बयान कराए थे और मेडिकल परीक्षण कराया था। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई थी। शनिवार को लोकोशेड के पास से आरोपी प्रयांशु सक्सेना को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार दोपहर बाद आरोपी को अदालम में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें