मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्यारह वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। मंगलवार की शाम को छात्रा दुकान से सामान खरीदने गई थी। जब वह घर लौटी तो वह खून से लथपथ थी और कपड़े भी फटे थे।
इसके बाद छात्रा बेहोश हो गई। पीड़ित छात्रा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ये शर्मनाक घटना मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव में रहने वाली एक विधवा की ग्यारह वर्षीय बेटी कक्षा चार में पढ़ती है।
मंगलवार की शाम छात्रा दुकान से सामान खरीदने गई थी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी तो मां और भाई उसकी तलाश में जुट गए। छात्रा के घरवालों का कहना है कि काफी देर बाद बाद छात्रा लड़खड़ाती हुई किसी तरह घर पहुंची। छात्रा खून से लथपथ थी और उसके कपड़े भी फटे थे। बेटी की हालत देख मां चीख पड़ी।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुट गए। छात्रा ने बताया कि उसे एक युवक जंगल में ले गया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा को जिला महिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया और मुकदमा दर्ज कर चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
बंगाल की युवती से रेप का प्रयास ः कटघर थाना क्षेत्र में बंगाल की एक युवती के साथ रेप का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को पीटा और कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के चीखने पर आरोपी फरार हो गया।
बंगाल की रहने वाली युवती कटघर क्षेत्र में रहकर मेहनत मजदूरी करती है। मंगलवार को युवती रेलवे लाइन किनारे जा रही थी। पीछे से आए एक युवक ने उसे घेर लिया और उसके बलात्कार का प्रयास किया।