फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने चौबीस जून को गलशहीद थाने में आरोपी शाहनवाज उर्फ गुड्डू निवासी रायनी वाली गली थाना गलशहीद के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। गलशहीद थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें