फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कोरोना मरीज समेत चार लोगों की मौत, 13 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित तीन मरीज समेत चार लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों में एक कोरोना आशंकित है। बुधवार को भी कोरोना के 14 नए मरीज आए हैं। इनमें किर्गिस्तान से लौटे एमबीबीएस के चार छात्र, दो पुलिस कर्मी और नगर पालिका भोजपुर का कंप्यूटर आपरेटर शामिल हैं। संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 476 और मृतकों का आंकड़ा 24 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मंगल सराय होली चौक संभल निवासी 68 साल की महिला को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला कोरोना पॉजिटिव थी। संभल से 108 एंबुलेंस ने उसे टीएमयू लाया गया था। रात करीब पौने एक बजे महिला की मौत हो गई। दसवां घाट मुरादाबाद निवासी 45 साल के संक्रमित व्यक्ति की भी टीएमयू में मौत हो गई। बुखार और सांस फूलने की शिकायत पर उसे भर्ती किया गया था। टीएमयू से ही मरीज का सैंपल भेजा गया था। मंगलवार रात सवा दो बजे मरीज की मौत हो गई। जबकि मृतक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट बुधवार सुबह आई है।
बिजनौर निवासी 82 साल के बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई। बुजुर्ग किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। सांस फूलने की शिकायत पर उनको कांठ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल से उनका सैंपल भेजा गया। बुधवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले ही बुजुर्ग की निजी अस्पताल में मौत हो गई। ढकिया शाहबाद रामपुर निवासी 70 वर्षीय महिला की भी टीएमयू में मौत हो गई। महिला को सांस फूलने की शिकायत पर मंगलवार को ही भर्ती किया गया था। महिला के पति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। महिला को बुखार की शिकायत नहीं थी। अस्पताल में कोरोना आशंकित मानकर उसका सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने से पहले ही बुधवार तड़के पौने चार बजे उनकी मौत हो गई। शव अभी अस्पताल में ही सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक बुधवार को 13 नए संक्रमित मरीजों में किर्गिस्तान से लौटे एमबीबीएस के चार छात्र संक्रमित आए हैं। इनमें कुंदरकी फतेहपुर निवासी 21 वर्षीय, बिलारी काजीपुरा निवासी 20 वर्षीय और कैलसा रोड मुरादाबाद निवासी 19 वर्षीय तीनों छात्र 23 जून को लौटे हैं। सिविल लाइन स्थित एक होटल में क्वारंटीन कर इनका एहतियातन सैंपल हुआ था। इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। किर्गिस्तान से ही लौटा भोजपुर धर्मपुर निवासी 24 साल का युवक भी संक्रमित आया है। युवक 24 जून को मुरादाबाद पहुंचा। बुखार की शिकायत पर उसे सिविल लाइन स्थित एक होटल में क्वारंटीन किया गया।
मंडी चौक स्थित बिजली घर में तैनात 45 वर्षीय टेक्नीशियन की रिपोर्ट भी संक्रमित आई है। बुखार की शिकायत के बाद टेक्नीशियन का सैंपल कराया गया था। पुलिस सर्विलांस में तैनात 53 वर्षीय हैड कांस्टेबल पॉजिटिव आया है। हैड कांस्टेबल पुलिस लाइन में रहता है और पीलीभीत का मूल निवासी है। बुखार की शिकायत के बाद हैड कांस्टेबल को आईएफटीएम में क्वारंटीन के बाद सैंपल किया गया था। गलशहीद थाना क्षेत्र में 102 में तैनात 32 वर्षीय कांस्टेबल भी पॉजिटिव आया है। कांस्टेबल भी पुलिस लाइन में रहता है और एमआईटी में क्वारंटीन किया गया था। भोजपुर नगर पालिका में तैनात 34 वर्षीय कंप्यूटर आपरेटर, भोजपुर निवासी 55 वर्षीय अधेड़, घास मंडी निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित आया है। एक अन्य मरीज निजी लैब से आया है। संक्रमित व्यक्ति दौलतबाग का 58 वर्षीय अधेड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें