फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सामूहिक विवाह के अभ्यर्थियों की रेंडम जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सामूहिक विवाह के लिए चयनित अभ्यर्थियों की जिले के अधिकारियों ने फिर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अभ्यर्थियों के नामों को दो दिनों बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने प्रदेश सरकार की योजना के तहत सामूहिक विवाह के लिए चार और पांच जून की तिथियां तय की हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुड़ी जैन ने बताया कि चार दिसंबर को सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बेटियों की शादियां होंगी। डीएम ने पर्यवेक्षण के लिए एसडीएम सदर और ठाकुरद्वारा को अधिकारी बनाया है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त, बीडीओ मुरादाबाद और बीडीओ भगतपुर होंगे। इसी प्रकार पांच जून को कुंदरकी, कांठ और बिलारी की बेटियों का सामूहिक विवाह कराने के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। जिले में सामूहिक कार्यक्रम में 567 बेटियों का विवाह होगा। प्रदेश सरकार ने प्रति विवाह की रकम बढ़ाकर एक लाख कर दी है। इस मामले में ब्लॉक स्तर पर पात्रों का चयन किया गया है। इस मामले में फिर पात्र लोगोँ के कागजातों की जांच शुरू कर दी गई है ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके।
00


जांच में घिरे एडीओ का निर्णय शासन में अटका

जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से जनवरी में हुईं शादियां विवादों के घेरे में आ गई हैं। एआर कोआपरेटिव अमरेंद्र कुमार ने भगतपुर टांडा ब्लॉक की जांच की थी। जांच में आया कि 22 बेटियों की शादी दूसरी बार हुई है। इस मामले में जांच अधिकारी ने एडीओ प्रशांत और ब्लॉक के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है लेकिन अभी शासन से कोई निर्णय नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें