श्रीराम चौक का हुआ शुभारंभ
महानगर में कर्तव्य समर्पण समिति द्वारा श्रीराम चौक भगवान श्रीराम को समर्पित किया। चौक का शुभारंभ जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने किया। समिति के सदस्य प्राणित गुप्ता ने कहा कि सोमवार को अयोध्या में भव्य रूप से रामोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सोमवार को ज़्यादा से ज्यादा संख्या में दीपक जलाकर दीपावली मनाएं और अपने घर को सजाएं।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव, नमन जैन, साकार भटनागर, अर्पित मिश्रा, संघ के प्रचारक मनीराम, वतन कुमार, रोहित, विहिप के डॉ राजकमल गुप्ता, सुरेंद्र पाल, विनीत, पवन जैन, मयंक, राहुल, अमित, पंकज, विपिन आदि लोग उपस्थित रहे।
हर्षोल्लास से निकाली शोभायात्रा
युवा बर्तन व्यापार मंडल द्वारा एक रैली मंडी बांस से चौराहा गली होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर तक निकाली गई। इसमें प्रसाद मिष्ठान वितरण प्रत्येक दुकान पर जाकर किया गया। बड़ी संख्या में सदस्यों ने स्वागत किया। जगह-जगह सदस्यों ने फूल से स्वागत, सम्मान कर उत्साहवर्धन किया।
इसका विश्राम माता अन्नपूर्णा मंदिर पर हुआ। अध्यक्ष पवन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजय गुप्ता, आशीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विकास अग्रवाल, महामंत्री राजन मुदगल आदि मौजूद रहे।
निस्वार्थ भाव से करें सेवा धर्म का पालन : बृजेश
रामगंगा विहार फेस दो आस्था कॉलोनी स्थित राधा कुंज दुर्गा मंदिर में पांच दिवसीय श्री राम कथा के चौथे दिन रविवार को पंडित बृजेश पाठक रामायणी ने कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जीवन में आदर्श सेवा धर्म का पालन करने के लिए व्यक्ति का निस्वार्थ होना आवश्यक हैं।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन में वचन का पालन करना और सभी के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव रखना प्रमुख था। आज के युग में लोग सेवा की आड़ में अपनी स्वार्थ पूर्ति में लगे रहते हैं। रामायण के आदर्श पात्र लक्ष्मणजी, हनुमानजी से सेवा का क्या स्वरूप होता हैं हमें सीखना चाहिए।
पंडित बृजेश पाठक रामायणी ने आगे कहा कि जब सेवा स्वार्थ पूर्ति के लिए की जाती है तो वह सेवा न रहकर व्यापार बन जाती है। इस दौरान ब्रह्मवतार गुप्ता, अशोक कुमार मेहरोत्रा, कमलेश रस्तोगी, अनुराग शुक्ला, राकेश वर्मा, देवेंद्र सिंह, पंडित राम प्रसाद जोशी, निमित जायसवाल आदि रहे।
निकाली जाएगी श्रीराम विजय ध्वज शोभायात्रा
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर की ओर से श्रीराम विजय ध्वज शोभायात्रा निकाली जाएगी। रोहन सक्सेना ने बताया कि यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज थाना मुगलपुरा से शुरू होगी। इसके बाद पान का दरीबा, मंडी चौक चौराहा, सराफा बाजार होते हुए बर्तन बाजार, अमरोहा गेट का चौराहा, चौमुखा, टाउन हॉल चौराहा, कोतवाली, बाजार गंज, गुरहट्टी चौराहा, कोर्ट रोड, ताड़ीखाना, जीएमडी रोड होते हुए बुध बाजार का चौराहा से निकलते हुए इंपीरियल तिराहे पर जाकर समापन होगी।
हर्षोल्लास से निकाली भव्य कलश यात्रा
मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित ओम शिव हरी मनोकामना मंदिर के तत्वावधान में 201 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई। इसके बाद भव्य रामलीला मंचन मंदिर परिसर में हुआ। पंडित हरिश्चंद्र जोशी ने विधि विधान से कलश पूजन संपन्न कराया।
पीले रंग के वस्त्रों में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर गाजे बाजे के साथ निकलीं। कलश यात्रा में राम दरबार, बैंड बाजे, ढोल नगाड़े, डीजे शामिल था। भगवान राम के भजनों पर राम भक्त नाचते गाते चल रहे थे। रामलीला का मंचन वरिष्ठ रामलीला कलाकार विपिन भटनागर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, बाणासुर-रावण संवाद, धनुष यज्ञ आदि प्रसंगों की प्रस्तुति हुई।