फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: युवती को अगवा कर ले जा रहा था युवक, शोर मचने पर लोगों को लगी भनक, कार में तोड़फोड़.. थाने का घेराव

Mon, 04 Aug 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डिलारी(मुरादाबाद)

सार

रामपुर निवासी युवक ने युवती का कार से अपहरण करने की कोशिश की। शोर सुनकर ग्रामीणों ने कार रोक ली और युवती को छुड़ा लिया। युवक की पिटाई कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
डिलारी।थाने पर हंगाम करते नगर पंचायत ढकिया के लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के कार सवार युवक ने युवती का अपहरण करने की कोशिश की। कार में बैठी युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर कार को घेर लिया और युवती को बचा लिया। इस दाैरान कार सवार की पिटाई करते हुए कार भी तोड़ दी। युवक भागते हुए थाने पहुंचा।

विज्ञापन


पीछे से पहुंचे ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। मामला क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां की रहने वाली युवती को रामपुर का एक युवक कार से अपहरण कर ले जा रहा था।

युवती ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बाइक से पीछा करते हुए कार को घेर लिया और कार में बैठी युवती को छुड़ा लिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कार क्षतिग्रस्त कर दी। युवक की भी पिटाई की गई गई। 
विज्ञापन


युवक किसी तरह भागकर थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उसका पीछा करते हुए थाने पहुंचे ग्रामीणों ने युवती के अपहरण के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती का भी कहना है कि युवक उसका कार से अपहरण कर ले जा रहा था लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक-युवती आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें