फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर रेल हादसा : सीएजी कमेटी के सामने पेश होंगे चौदह अधिकारी

Wed, 03 May 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रामपुर में राज्यरानी एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : self
विज्ञापन
रामपुर रेल हादसे की जांच के लिए आज (बुधवार) सीएजी (सीनियर एडमिनिस्ट्रेशन ग्रेड) कमेटी मुरादाबाद आएगी। कमेटी के सामने चौदह रेल अधिकारी पेश होंगे। कमेटी की ओर से इन अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। डीआरएम सभागार में इन अधिकारियों के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन


रामपुर रेल हादसे के करीब 18 दिन बाद बुधवार को सीएजी कमेटी मामले की जांच करने मुरादाबाद आएगी। जबकि घटना के दिन मौके पर पहुंचे जीएम नार्दर्न रेलवे ने सीएजी कमेटी से जांच कराने की घोषणा कर दी थी।

दो दिन बाद हेडक्वार्टर के चीफ ट्रैक इंजीनियर, चीफ रोलिंग स्टाक इंजीनियर कोचिंग, डिप्टी चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर (आरपीएफ) और एडीआरएम मुरादाबाद की चार सदस्यीय कमेटी बनाई दी गई थी। लेकिन सीएजी कमेटी जांच के लिए नहीं आई।
विज्ञापन


बुधवार को आने वाली कमेटी रेलवे के चौदह अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान लेगी। इसमें इंजीनियर, गार्ड, एलपी, एसएम, एसएस और जीआरपी इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। नोटिस के जरिए इन लोगों को सूचना भेज दी गई है।

सुबह दस बजे से डीआरएम सभागार में इन लोगों को कमेटी के सामने उपस्थित होना है। सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने बताया कि सीएजी कमेटी ने कुछ लोगों को बयान के लिए बुलाया है। इसकी सूचना उन्हें भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें