फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों से जोड़े जाएंगे मंडल के 120 गांव

Wed, 03 May 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
परिवहन निगम ग्रामीण इलाकों को रोडवेज बसों से जोड़ेगा। इसके मंडल के 120 गांवों को जोड़ा जाएगा। इसमें सबसे अधिक अमरोहा में पैंतीस गांव शामिल हैं। इसके अलावा मुरादाबाद के तीस, रामपुर के बीस, संभल के पचीस और रामपुर के पचीस गांव शामिल है।
विज्ञापन


गांवों को जोड़ने के लिए मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू भी कर दी गई है। मुख्य मार्गों पर तो रोडवेज की बसें आसानी से मिल जाती हैैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों में रोडवेज की बसेें नहीं मिलती है। मजबूरी में यात्रियों सफर के लिए प्राइवेट डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।

ये सफर कष्टकारी होता है। प्रदेश सरकार ने रोडवेज सेवा से हर गांव को जोड़ने की योजना बनाई है। इसके तहत मुख्य मार्गों के अलावा ग्रामीण रूटों पर भी बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत मंडल के 120 गांवों को रोडवेज बसों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


आरएम अतुल जैन ने बताया कि मंडल में 120 गांव चिह्नित किए गए हैं। जिन्हें रोडवेज सेवा से जोड़ा जाएगा। परिवहन निगम की चार नई बसें मिली है। इसमें से दो बसें मुरादाबाद डिपो को मिली है। जबकि रामपुर डिपो और अमरोहा डिपो के हिस्से में एक-एक बसें आई हैं। जल्द ही रूट तय कर इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें