दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी होंगे तैनात
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पीएसी व सीआरपीएफ की भी दो-दो कंपनियां रहेंगे। मतगणना के दौरान एक एएसपी, सात सीओ, 42 इंस्पेक्टर, 117 दरोगा, 1744 सिपाही, 230 महिला सिपापियों की तैनाती की जाएगी।
किस गेट से किसकी होगी एंट्री
- गेट नंबर 01 से मतगणना कार्मिक और अधिकारी प्रवेश करेंगे।
- गेट नंबर 02 से विधानसभा क्षेत्र चमरौआ, रामपुर और मिलक के मतगणना एजेंट प्रवेश करेंगे।
- गेट नंबर 03 से स्वार और बिलासपुर के मतगणना एजेंट, प्रत्याशी एवं मीडियाकर्मियों के प्रवेश के लिए निर्धारित किया गया है।
प्रेक्षक ने लिया मतगणना स्थल का जायजा
मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही प्रेक्षक भी रामपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने मंडी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मतगणना के लिए आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र स्वार, चमरौआ, बिलासपुर हेतु तैनात मतगणना प्रेक्षक धनराजू एस, विधानसभा क्षेत्र रामपुर व मिलक के लिए तैनात मतगणना प्रेक्षक रोहित यादव, जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने रामपुर शहर स्थित मंडी परिसर में बनाए गए विधानसभा क्षेत्र वार मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया।
मतगणना में 480 कर्मचारी लगाए गए हैं। मंडी परिसर में मतगणना प्रक्रिया के लिए लगाए गए अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी और मतगणना एजेंट निर्धारित गेट से ही प्रवेश कर सकेंगे। सक्षम स्तर से जारी किए गए प्रवेश पास के बिना कोई भी व्यक्ति मंडी परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।