फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोने-चांदी के बर्तन में खाना-खाते थे रामपुर के नवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां ढाई लाख के सोने के प्याले में खाना खाते थे। उनके खाने की मेज पर डेकोरेशन पीस होते थे। इसमें इंग्लिश क्राकरी की हर प्लेट पर रामपुर का मोनोग्राम प्रिंट था। इस एक प्लेट की कीमत पंद्रह हजार रुपये थी।
विज्ञापन

रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया के तहत कोर्ट में दाखिल मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार अंतिम शासक जिस सोने के प्याले में खाना खाते थे उस एक प्याले की कीमत ढाई लाख रुपये थी। सोने के प्याले, छुरियों और कांटे के इस सेट में 24 आइटम थे यानी उनकी खाने की मेज पर 60 लाख के सोने के बर्तन होते थे। नवाब रजा अली खां ने दो सौ पीस की इंग्लिश क्राकरी पर रामपुर रियासत का मोनोग्राम प्रिंट कराया था। इन प्लेट्स पर सोने का पॉलिश थी। इस एक प्लेट की कीमत पंद्रह हजार आंकी गई है। इस तरह यह क्राकरी तीस लाख रुपये की है। नवाब रामपुर की खाने की मेज पर चांदी के डेकोरेशन पीस होते थे। इस एक पीस की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है। डेकोरेशन पीस 20 थे। इस लिहाज से अंतिम शासक ने अपनी विरासत में एक करोड़ के चांदी के डेकोरेशन पीस छोड़े थे। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि रिपोर्ट में एडिशनल आइटमस के क्रम संख्या 6 और 8 पर दर्ज सोने-चांदी के बर्तनों की कीमत एक करोड़ साठ लाख और क्रम संख्या 7 पर दर्ज रामपुर मोनोग्राम वाली क्राकरी की कीमत तीस लाख आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें