फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: डीजे बांधते समय ट्रॉली में उतरा करंट, कांवड़िये की मौत, 36 युवा हरिद्वार जाने की कर रहे थे तैयारी

Sun, 09 Aug 2026 07:49 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा/सैदनगर (रामपुर)

सार

टांडा क्षेत्र के मरघटी गांव में हरिद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारी के दौरान अजय कुमार (22) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे माैके पर चीख पुकार मच गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन
करंट लगने से अजय कुमार की जान गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से जल लेने जाने की तैयारी कर रहे कांवड़ियों के जत्थे की खुशियां रविवार को मातम में बदल गईं। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे बांध रहे युवक अजय की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। देर शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


हादसा थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम मरघटी में रविवार सुबह हुआ। गांव से करीब 36 लोगों का जत्था हरिद्वार से जल लेने जाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली तैयार की जा रही थी और उस पर डीजे लगाया गया था। गांव निवासी रघुवीर सिंह का पुत्र अजय कुमार (22) भी जत्थे के साथ जाने की तैयारी में जुटा था।

अजय रामपुर की डिस्टलरी फैक्टरी में काम करता था। बताया गया कि सुबह करीब 11 बजे अजय शिव मंदिर के बाहर रास्ते पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे का सामान रस्सी से बांध रहा था। रस्सी भीगी हुई थी। ट्रॉली पर डीजे को अच्छी तरह कसने के लिए उसने रस्सी को दूसरी तरफ उछाला।

इसी दौरान रस्सी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तारों पर जा गिरी। रस्सी का दूसरा सिरा अजय के हाथ में था। तारों के संपर्क में आते ही करंट रस्सी के जरिये उसके शरीर में उतर गया। करंट लगते ही अजय गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा।

उसे तड़पता देख आसपास खड़े लोगों के होश उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह उसे संभाला और आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

यात्रा की तैयारी में जुटे थे 36 लोग
मरघटी गांव से करीब 36 लोगों का जत्था हरिद्वार से जल लेने जाने की तैयारी कर रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे और अन्य सामान लगाया जा रहा था। अजय भी जत्थे में शामिल था। हादसे के बाद कांवड़ यात्रा की तैयारियां रुक गईं और जत्थे में शोक की लहर दौड़ गई। जिस जगह कुछ देर पहले यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल था, वहीं युवक की मौत के बाद चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें