शाहबाद के लोधीपुर गांव में खेत पर बुलाकर किसान राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट ने मामले को पेचीदा बना दिया है।
शाहबाद क्षेत्र के लोधीपुर गांव में रविवार को खेत पर बुलाए किसान राजेश (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
इससे मामला और पेचीदा हो गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक, राजेश को किसी काम के बहाने खेत पर बुलाया गया था। वहां पहुंचने के बाद उसे गोली मार दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन खेत पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। राजेश के परिजनों ने उसके ताऊ, पूर्व प्रधान समेत कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राजेश को सुनियोजित तरीके से खेत पर बुलाया गया और वहां वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट को भी जांच में शामिल किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।