फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Election Result: मुस्लिम मतों ने किया मोहिब्बुल्लाह का ‘मंगल’, आजम खां पर हुई कार्रवाई का दिखा बड़ा असर

Wed, 05 Jun 2024 12:58 PM IST
विमल शर्मा वाहिद अली अमर उजाला, रामपुर

सार

रामपुर सीट पर सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी ने भाजपा के घनश्याम लोधी को पराजित कर दिया। आजम खां पर लगातार हो रही कार्रवाई से नाराज मुस्लिम मतदाताओं का शहर से लेकर देहात तक बिखराव नहीं हुआ। इसके अलावा भाजपा के गढ़ में सपा की सेंधमारी ने जीत का अंतर 87,434 तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Rampur seat election results - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में सपा के प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी ने रामपुर का किला फतह कर लिया। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के घनश्याम लोधी को 87,434 मतों से पराजित किया है।  नदवी को 481503, लोधी को 394069 वोट मिले। मंगलवार का दिन सपा प्रत्याशी के लिए मंगलकारक रहा। सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी को शानदार जीत दिलाने में मुस्लिम मतों की लामबंदी ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

Rampur seat election results - फोटो : संवाद
आजम खां पर लगातार हो रही कार्रवाई से नाराज मुस्लिम मतदाताओं का शहर से लेकर देहात तक बिखराव नहीं हुआ। इसके अलावा भाजपा के गढ़ में सपा की सेंधमारी ने जीत का अंतर 87,434 तक पहुंचा दिया। रामपुर लेाकसभा सीट से नए चेहरे पर दांव लगाकर सपा ने एक नया प्रयोग जरूर किया था, लेकिन मस्जिद के इमाम मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी को प्रत्याशी बनाकर सपा ने मजबूत मुस्लिम कार्ड खेल डाला।

Rampur seat election results - फोटो : संवाद
राजनीतिक चेहरा न होने के चलते विपक्षी नेता उनको कमजोर आंकने की भूल कर गए। मुस्लिम मतदाता आजम खां पर हो लगातार कार्रवाई और भाजपा को हराने का मन बनाते हुए लामबंद हो गए। शहर सीट पर वोट प्रतिशत भले ही कम रहा, लेकिन यहां मुस्लिम बाहुल्य सीट ने मौलाना नदवी का खूब साथ दिया। ये आजम खां के प्रभाव वाली सीट थी। वहीं चमरौआ और स्वार में भी मुस्लिम मतों की बंपर वोटिंग ने मौलाना नदवी की दिल्ली की राह आसान कर दी।

Rampur seat election results - फोटो : संवाद
इतना ही नहीं मुस्लिम बाहुल्य सीटों को छोड़कर बिलासपुर और मिलक में भी सपा का प्रदर्शन बेहतर रहा, जिसके आधार पर भाजपा को एक बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा। मिलक क्षेत्र के दलित और बिलासपुर के सिख वोटरों में सपा ने सेंधमारी की, जिससे मौलाना नदवी 87,434 मतों से जीतने में कामयाब हुए।

Rampur seat election results - फोटो : संवाद
रामपुर में मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी 87,434 मतों से जीते
आजम खां के गढ़ में सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी ने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 87,434 मतों से हरा दिया। सपा ने रामपुर लोकसभा सीट से चौथी बार जीत दर्ज की है। दिल्ली की पार्लियामेंट्री स्ट्रीट की मस्जिद के इमाम मौलाना नदवी ने 4,81,503 मत हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 3,94,069 मत मिले।

Rampur seat election results - फोटो : संवाद

वहीं बसपा प्रत्याशी जीशान खां 79,692 मत लेकर तीसरे नंबर पर रहे। 5653 लोगों ने नोटा का बटन दबाया, नोटा चौथे नंबर पर रहा। वहीं एमडीपी के प्रत्याशी अरशद वारसी को 2927 वोट मिले, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व निर्दलीय प्रत्याशी महमूद प्राचा को 2759 वोट मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद 1476 वोट मिले।

Rampur seat election results - फोटो : संवाद
रामपुर लोकसभा सीट पर 17,31,836 मतदाताओं मं से 9,68,473 ने मतदान किया था, जिसमें 1729 डाकमत भी शामिल हैं। जीत के बाद मंगलवार शाम मौलाना नदवी को जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने प्रमाणपत्र सौंपा। जिसके बाद समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी तोपखाना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। जिसके बाद स्वार क्षेत्र के मूल निवास रजानगर गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

Rampur seat election results - फोटो : संवाद
रामपुर सीट पर मतगणना के आंकड़े
मोहिब्बुल्लाह नदवी      सपा          4,81,503
घनश्याम सिंह लोधी     भाजपा       3,94,069
जीशान खां                 बसपा        79,692
अरशद वारसी            एमडीपी     2927
महमूद प्राचा              निर्दलीय      2759
शिव प्रसाद                निर्दलीय      1456
नोटा                                          5653
कुल डाकमत                              1729
निरस्त वोट                                 394
कुल मतदान                               9,68,473
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें