जिला अधिकारी औनजन्य कुमार सिंह
- फोटो : ANI
रामपुर के जिला अधिकारी औनजन्य कुमार सिंह शनिवार सुबह शहर में सफाई अभियान के लिए निकले। उन्होंने लोगों को घरों और आस-पास के इलाकों में साफ-सफाई रखने का संदेश देते हुए खुद भी नालियों से कचरा निकाला।
इस दौरान उनके साथ कई सहयोगी भी मौजूद रहे। जिला अधिकारी ने खुद ही आस-पास के इलाकों में सफाई कर के लोगों को संदेश दिया।