फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामपुर कैपिटल ने रामपुर सुपर किंग्स को 40 रनों से हराया

Sun, 26 Apr 2026 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के रामपुर पट्टी गांव के खेल मैदान पर चल रहे पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए महत्वपूर्ण मैच में रामपुर कैपिटल की क्रिकेट टीम ने रामपुर सुपर किंग्स की क्रिकेट टीम को चालीस रनों से हराकर टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीत लिया।
विज्ञापन

रामपुर कैपिटल की टीम के कप्तान जितेंद्र यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रामपुर कैपिटल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर कुल 130 रन बनाए। रामपुर कैपिटल की ओर से सनी यादव ने 45 रन, विक्की यादव ने 35 रन और लोकेंद्र यादव ने 25 रन बनाकर अच्छा सहयोग किया। विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर सुपर किंग्स। की टीम की बल्लेबाजी शुरू में ही लड़खड़ा गई। टीम के कप्तान मोहित यादव जल्दी आउट हो गए। शेष बल्लेबाज अर्जुन सिंह, भानु यादव और रानू यादव भी ठोस पारियां नहीं खेल पाए।
परिणामस्वरूप रामपुर सुपर किंग्स की पूरी टीम केवल 90 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से रामपुर कैपिटल की टीम ने 40 रनों के अंतर से टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीत लिया। टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत यादव ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की पुरस्कार वितरण। समारोह में वीरेश यादव, सत्येंद्र यादव, संजू यादव, सत्यप्रकाश यादव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें