ठाकुरद्वारा। शरीफ नगर में विशेष पूजन के बाद रामलीला का मंचन शुरू हो गया। बढ़ापुर के विधायक सुशांत सिंह ने शनिवार देर रात फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद मंचन आरंभ हो गया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि हर व्यक्ति को श्रीराम के आचरण का अनुसरण करना चाहिए। भगवान राम भारत की आत्मा हैं, सभी देशवासियों के दिलों में बसते हैं।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सूर्यांश प्रताप सिंह, स्टेज प्रबंधक कपिल कुमार चौहान, धर्मवीर भारती, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, संजय सिंह, चंद्रपाल सिंह, चंद्रबोस गहलौत, दीपक कुमार, राधेश्याम, ताजुल इस्लाम, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, बालमुकुंद सिंह, संजीव कुमार, भीम सिंह, ट्विंकल चौहान, स्वतंत्र कुमार एडवोकेट, वेदप्रकाश सिंह, भीम सिंह, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।