फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संवाद और अभिनय को निखारने में जुटे रामलीला के कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के लाइनपार, दसवां घाट और लाजपत नगर में रामलीला मंचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंचन को प्रभावी बनाने के लिए कलाकार संवाद, अभिनय और भाव-भंगिमाओं का पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। शनिवार को कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का अभ्यास किया। इस दौरान संवाद अदायगी के साथ मंच पर पात्रों के प्रवेश, दृश्यों के क्रम और अभिनय की बारीकियों पर भी ध्यान दिया गया।
विज्ञापन


लाइनपार में पांच अक्तूबर से रामलीला शुरू होगी। पहले दिन मुकुट पूजा, श्रवण कुमार लीला और नारद मोह का मंचन किया जाएगा। कलाकार इन प्रसंगों के संवाद और अभिनय का लगातार पूर्वाभ्यास कर रहे हैं, ताकि मंचन के दौरान प्रस्तुति में किसी तरह की कमी न रहे।
श्रीरामलीला मैनेजिंग कमेटी रजिस्टर्ड मुरादाबाद के अध्यक्ष रोहित बंसल ने बताया कि रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंच तैयार किया जा रहा है। राजगद्दी श्रीराम शोभायात्रा के लिए बग्घी भी तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

00

लाजपत नगर में भी कलाकारों का पूर्वाभ्यास
-लाजपत नगर में रामलीला मंचन की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। कलाकार प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों का पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। शनिवार को भी कलाकारों ने संवाद और अभिनय का अभ्यास किया। समिति की ओर से मंच तैयार कर लिया गया है। समिति के मंत्री श्याम कृष्ण रस्तोगी ने बताया कि कलाकार रोजाना पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। मंचन को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें