फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई रामडोल की शोभायात्रा

Wed, 20 Aug 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
फोटो 6,7,8,9 ठाकुरद्वारा नगर में रामडोल की शोभायात्रा में निकाली गई भगवान शिव के तांडव नृत्य, भ
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद नगर में निकलने वाली रामडोल की भव्य शोभायात्रा को मंगलवार शाम को धूमधाम से गाजे बाजे के साथ धार्मिक नारेबाजी के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में निकाली गई।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान से शाम करीब 5:00 बजे रामडोल की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा का प्रारंभ पूर्व सांसद स्वर्गीय कुंवर सर्वेश सिंह सिंह की पत्नी साधना सिंह ने पूजा अर्चना कर किया। विभिन्न मोहल्ले और मंदिरों की भव्य और सुसज्जित झांकियां ढोल ढोल बाजे और डीजे की धुनों पर नगर में के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। शोभा यात्रा बड़ा बाजार कोतवाली बुध बाजार शगुन तिराहा, बाजार गंज, कदीर तिराहे तिकोनिया से होकर गुजरी।
शोभायात्रा पर लोगों ने अपने घर की छतो, दुकानों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद और पानी का वितरण किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में खाकेश्वर मंदिर की गणेश महोत्सव की झांकी कश्यप समाज की भगवान शिव परिवार, शिव पार्वती विवाह की झांकी, मोहल्ला बंजारन शिव शक्ति मंदिर की राधा कृष्ण नृत्य की झांकी, चित्रगुप्त मंदिर की श्री राम दरबार की झांकी, समाधि शिव मंदिर की शिव पार्वती नृत्य की झांकी, भगवान श्री कृष्णा के महाभारत के युद्ध में अर्जुन का सारथी बने की झांकी, मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती, नंगलिया नारायण की झांकी, होलिका मंदिर की शिव नृत्य की झांकी, आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। अन्य मोहल्ले और मंदिरों की अनेक झांकियां शोभायात्रा में शामिल थी शोभायात्रा में श्रद्धालु आपस में रंग गुलाल की होली भी खेल रहे थे।

फोटो 6,7,8,9 ठाकुरद्वारा नगर में रामडोल की शोभायात्रा में निकाली गई भगवान शिव के तांडव नृत्य, भ

फोटो 6,7,8,9 ठाकुरद्वारा नगर में रामडोल की शोभायात्रा में निकाली गई भगवान शिव के तांडव नृत्य, भ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें