फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रमनावाला मार्ग बदहाल, गहरे गड्ढों होने से चलना दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के होलिका मंदिर से रमनावाला गांव जाने वाली करीब तीन किमी सड़क करीब आठ वर्ष से बदहाल है। यह सड़क उत्तराखंड के बॉर्डर के गांव श्यामनगर तक जाती है।
विज्ञापन

इस सड़क से होकर यूपी और उत्तराखंड के सैकड़ों लोगों का रोजाना आना-जाना है लेकिन सड़क पर गहरे गड्ढे होने से सड़क पर पैदल चलने में भी परेशानी होती है। इस सड़क का निर्माण वर्ष 2016 में हुआ था लेकिन यह सड़क कुछ दिनों बाद ही उखड़ने लगी। अब इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल है। मार्ग पर दो कॉलेज, गायत्री विद्यापीठ और कई अन्य संस्थान है। इनमें रोजाना काफी लोगों और छात्र-छात्राओं का आना जाना होता है लेकिन बदहाल सड़क से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह के आवास पर आकर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग उठाई थी। इस बारे में होलिका मंदिर निवासी और ब्लॉक प्रमुख पति डॉ वीर सिंह सैनी का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में एमएलसी और पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह सैनी को अवगत कराया है उन्होंने उम्मीद जताई है कि सड़क का पुनर्निर्माण शीघ्र हो जाएगा। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर और लघु उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गौरव चौहान का दावा है कि शासन से इस सड़क के निर्माण की मंजूरी हो गई है। सड़क बनने से लोगों की परेशानी दूर होगी। जबकि पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता दौलत सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कार्य योजना का प्रस्ताव दो बार भेजा जा चुका है उम्मीद है कि सरकार से शीघ्र स्वीकृति मिलने पर सड़क का निर्माण होगा। उनका कहना है कि यह सड़क होलिका मंदिर से रमनावाला के गुरुद्वारा तक पीडब्ल्यूडी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 3,4 ठाकुरद्वारा में होलिका मंदिर से रमनावाला जाने वाले मार्ग की सड़क की खस्ता हालत
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें