फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पांच लाख व कार के लिए पत्नी को दिया तलाक, पति समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पांच लाख रुपये और मारुति कार की मांग पूरी न करने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव सरकड़ा परम निवासी पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका निकाह 19 दिसंबर 2022 को थाना डिलारी के गांव मोहिउद्दीनपुर निवासी जीशान के साथ हुआ था। निकाह के बाद ससुराल वाले मायके से पांच लाख रुपये नकद और मारुति कार के लिए दबाव डालने लगे। उसने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उन्होंने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। वह तंग होकर मायके में रहने लगी। पीड़िता के अनुसार 9 अप्रैल को शाम करीब आठ बजे उसके पति और ससुराल के अन्य लोग उसके मायके में आ गए। उसके साथ मारपीट की। उनकी मांग पूरी न करने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति जीशान, ससुर अहसान, मुन्नी, मेहंदी, मिकी, अकबर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें