ठाकुरद्वारा। भगवान सिंह महाविद्यालय कुआंखेड़ा खालसा की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र-छात्राओं ने गांव मुनीमपुर, रामूवाला शेखू और कुआं खेड़ा खालसा में जागरूकता रैली निकाल कर समग्र विकास योजना की जानकारी दी।
शुक्रवार को कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा, सुनील कुमार और मोहन सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण और किसानों को सरकार की समग्र विकास योजना की जानकारी दी। बताया कि इस योजना में क्षेत्र के विकास के साथ रोजगार भी मिलता है। इस योजना में सड़क, अस्पताल स्कूल बनाए जाएंगे। वहीं किसानों को कृषि उपकरण और बीज आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।
इससे पहले रैली को शुरू करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद मुशाहिद उल्ला खां ने सभी से अपने जीवन में समाज सेवा का भाव लेकर सच्चाई के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने मदर टेरेसा को भी याद करते हुए उनका अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया। रैली में शिवानी, सोफिया, रूबी, राजेश, बब्बू, विनय, अवधेश, सोमपाल सिंह, उमा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
-