फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाइल खत्म हो सकती है मनोरंजन नहीं: राजपाल 

Fri, 26 Aug 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
 बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार राजपाल यादव गुरुवार को मुरादाबाद में थे। अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने मीडिया के तमाम सवालों के जवाब दिए। राजपाल ने कहा कि दुनिया से मिसाइल खत्म हो सकती है लेकिन मनोरंजन कभी खत्म नहीं हो सकता।

दिल्ली रोड पर स्थित होटल ड्राइव इन - 24 में पत्रकार वार्ता में राजपाल यादव ने कहा कि यूपी में उनका जन्म हुआ है लिहाजा उन्हें यहां से खास लगाव है। बोले, आजकल टेलीविजन पर क्रिएटिविटी के नाम पर परोसी जा रही फूहड़ता और द्विअर्थी संवाद के वह कभी पक्षधर नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर रोके जाने की बाबत पूछे गए सवाल पर राजपाल ने कहा कि ओबामा इंडिया आने पर डायलॉग तो शाहरुख का बोलते हैं लेकिन अपने देश में उनकी बेइज्जती कराते हैं।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि अब वह एक गंभीर और पारिवारिक अभिनेता के रूप में काम करना चाहते हैं। राजपाल यादव गुरुवार को लोकेश तिलकधारी द्वारा खोले गए फिल्म एंड आर्ट कल्चर स्टूडियो का उद्घाटन करने के लिए मुरादाबाद पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें