कुंदरकी। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में विधान सभा क्षेत्र कुंंदरकी में विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन मल्टीपरपज हाॅंल मूंढापांडे में कुश्ती, बैडमिन्टन, जूडो एवं वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह के द्वारा किया गया। विजेता खिलाडियों को विधायक रामवीर सिंह, ब्लाॅक प्रमुख डाॅ नवदीप यादव, बीडी अशोक कुमार, डीओ भगवान दास के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक कुंदरकी और मूंडापांडे के विभिन्न ग्रामों, विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती में रजनीश गौतम, शेखर सिंह ने प्रथम, जूडो में जूनियर वर्ग में वर्ग में राधिका सैनी, रौनक पाठक एवं श्रेष्ठ प्रताप प्रथम रहे।
बैडमिंटन में भावना, सूर्यांश और नरेश कुमार ने प्रथम रहे। जूनियर वर्ग वेटलिफ्टिंग में दिशा एवं निकिता ने प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनित कुमार, आशीष कुमार, पीटीआई सतवीर सिंह, शमशाद हूसैन, श्रीमत स्वाति राठी, सोनकपुर स्टेडियम के कोच मोहम्मद आसिफ, निशांत, जिविन्द्र कुमार यादव एवं पीआरडी जवानों का सहयोग रहा।