केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को भाजपा के सेक्टर प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करने मुरादाबाद आएंगे। जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए उनके कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर साढ़े बारह बजे प्राइवेट हेलीकॉप्टर से सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
12 बजकर 45 मिनट पर वह कार से होटल होली डे रिजेंसी के पास स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पौने दो बजे तक वह भाजपा के सेक्टर प्रभारियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजकर 50 मिनट से दो बजकर 20 मिनट तक का समय होटल होली डे रिजेंसी में आरक्षित रखा गया है। दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर वह वापस सर्किट हाउस पहुंचेंगे और यहां से प्राइवेट हेलीकॉप्टर से वापस दिल्ली जाएंगे। जिला प्रशासन उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटा है।