फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राजस्थान की पुलिस ने अगवानपुर में चोरी का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)। राजस्थान से मंगलवार को करीब साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी करके भागे आरोपी तालिब को राजस्थान पुलिस ने अगवानपुर से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से ढाई लाख रुपये भी बरामद कर लिए है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कस्बा अगवानपुर के मोहल्ला पजाया निवासी तालिब कॉपी किताबों पर की बाइंडिंग का काम करता है। अभी वह राजस्थान के जोधपुर जनपद के प्रताप नगर में एक कॉपी के गोदाम में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार को आरोपी तालिब गोदाम से साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद वहां भागकर अपने घर अगवानपुर आ गया था। घटना के अगले दिन आरोपी तालिब के अलावा अन्य सभी मजदूर गोदाम में मौजूद थे। इससे चोरी का शक यकीन में बदल गया। साथी तारा सिंह की तहरीर पर आरोपी तालिब के खिलाफ प्रताप नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बृहस्पतिवार को जोधपुर जनपद पुलिस टीम सिविल लाइंस थाने में आमद दर्ज करके अगवानपुर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने मोबाइल की लोकेशन की मदद से आरोपी के मकान पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी तालिब को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर उसके कमरे में बैड से 2 लाख 60 हजार 8 सौ रुपए बरामद कर लिए। इसके बाद पुलिस उसे लेकर राजस्थान चली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें