फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सात स्थानों पर शुरू हुई सीवरेज की खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड पर पांच किमी सीवर लाइन की खोदाई का काम चल रहा है। इसके लिए अभी तक चार स्थानों पर खोदाई चल रही थी। काम शीघ्र समाप्त हो सके, इसके लिए तीन और नए प्वाइंटों पर खोदाई का काम शुरू हो गया है। करीब एक माह पहले शुरू हुए कार्य में अभी तक डेढ़ किमी सीवर लाइन डाली जा चुकी है। अभी साढ़े तीन किमी सीवर लाइन डालने का काम बाकी है, जिसे पूरा करने के लिए 31 जनवरी तक का समय कार्यदायी एजेंसी केके स्पन को दिया गया है।
विज्ञापन

शहर में सीवर लाइन डालने के लिए फेज-2 के अंतर्गत चल रहे काम के तहत कांठ रोड पर भटावली से पीएसी तिराहे तक पांच किमी क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का काम किया जाना है। इसके लिए जल निगम के माध्यम से काम कर रही केके स्पन कंपनी ने 26 नवंबर को भटावली से सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया था।
एक सप्ताह पहले कंपनी ने काम जल्दी समाप्त करने के लिहाज से तीन अन्य नए प्वाइंट पीएससी, पीवीआर सिनेमा, क्रेस्ट हॉस्पिटल से भी खोदाई का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अभी तक चार स्थानों से सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा था। कंपनी ने अब झांझनपुर, पीवीआर से मुश्कान हॉस्पिटल और पीएसी से क्यूला समेत तीन अन्य नए प्वाइंटों से खोदाई का काम शुरू कर दिया है। इसेके साथ कांठ रोड पर अब आठ स्थानों पर सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई का काम किया जा रहा है। इसके कारण कांठ रोड पर इन सभी आठों स्थानों पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

- कांठ रोड पर करीब पांच किमी सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। अभी तक चार टीमें काम कर रहीं थीं। अब सात टीमें काम कर रही हैं। सभी कार्य 31 जनवरी 2024 तक खत्म किया जाना है। लिहाजा कार्य के प्वाइंट व टीमें बढ़ानी पड़ी है। कार्य जारी है। कार्य की सूचना पहले ही ट्रैफिक पुलिस को दी जा चुकी है। सभी प्वाइंटों पर यातायात व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस तैनात रहती है। -संजीव झा, प्रोजेक्ट मैनेजर केके स्पन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें