फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को मुरादाबाद आएंगे राजबब्बर, रूट मैप तैयार

Wed, 20 Mar 2019 02:15 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर प्रत्याशी घोषित होने के बाद मुरादाबाद में 24 मार्च को पहली बार आएंगे। कांग्रेस जिला एवं महानगर कमेटी की ओर से राजबब्बर के स्वागत की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। रोड शो का रूट मैप तैयार हो गया है। राजबब्बर का रेलवे स्टेशन से रोड शो होगा और आंबेडकर पार्क में समापन होगा। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मुरादाबाद सीट से खुद चुनाव मैदान में हैं। बतौर प्रत्याशी घोषित होने से पूर्व राजबब्बर ने मुरादाबाद पहुंचकर सियासी रुख भांपा था। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली थी। इसके बाद ही कांग्रेस की पहली अधिकृत सूची में मुरादाबाद से राजबब्बर को चुनाव मैदान में उतारा गया।

राजबब्बर को 17 मार्च को मुरादाबाद पहुंचना था, लेकिन रोड शो की अनुमति नहीं मिलने के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के मुताबिक राजबब्बर अब 24 मार्च को मुरादाबाद पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


सुबह 11 बजे ट्रेन से मुरादाबाद स्टेशन पर उतरेंगे। स्टेशन पर उनका स्वागत होगा और वहीं से रोड शो शुरू होगा। रोड शो में मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के पदाधिकारी रहेंगे। स्टेशन से जुलूस इंपीरियल चौराहा, इंद्रा चौक, जामा मस्जिद, राजकीय इंटर कालेज, मंडी चौक, अमरोहा गेट, टाउल हाल, गंज, गुरहट्टी, एकता द्वार, पीलीकोठी होकर सिविल लाइन आंबेडकर पार्क पहुंचेगा।

आंबेडकर पार्क में राजबब्बर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि रोड शो की अनुमति के लिए मंगलवार को आवेदन कर दिया है। रोड शो में कई जगहों पर राजबब्बर का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह के मुताबिक कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें