मुरादाबाद। रजिस्ट्री दफ्तर अब कचहरी या उसके आसपास जमीन तलाश कर शिफ्ट किया जाएगा। मंगलवार को डीएम, जिला जज और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच हुई वार्ता में तय हुआ है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि चुनाव बाद रजिस्ट्री दफ्तर को शिफ्ट किया जाएगा। तब रामगंगा विहार में ही रजिस्ट्री दफ्तर चलेगा। हालांकि मंगलवार को रजिस्ट्री का कार्य चलता रहा और गेट के बाद अधिवक्ता धरना देते रहे। बार अध्यक्ष विनय कुमार कौशिक ने बताया कि आश्वासन दिया गया है चुनाव के बाद कार्यालय को कचहरी या आस पास कहीं जमीन तलाश कर कार्यालय शिफ्ट कर दिया जाएगा।