फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर के रोड शो को नहीं मिली अनुमति, कार्यक्रम स्थगित

Sun, 17 Mar 2019 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व मुरादाबाद लोकसभा सीट के प्रत्याशी राज बब्बर को रोड शो की अनुमति देने से प्रशासन ने इंकार कर दिया है। राज बब्बर को दो थाना क्षेत्रों में रोड शो की अनुमति मिली जबकि तीसरे थाना क्षेत्र में उन्हें अनुमति देने से पुलिस ने इंकार कर दिया इससे नाराज राज बब्बर ने रोड शो का पूरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। राज बब्बर को रविवार को मुरादाबाद आना था। अब वह होली के बाद मुरादाबाद आएंगे। 

विज्ञापन


प्रत्याशी घोषित होने के बाद राजबब्बर रविवार को पहली बार मुरादाबाद आ रहे थे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था।  राजबब्बर को शहर के सिविल लाइंस, कोतवाली और गलशहीद थाना क्षेत्र में रोड शो निकालना था। कांग्रेसियों ने इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी का रोड शो स्टेशन से बुद्ध बाजार, चड्ढा सिनेमा, भूड़े का चौराहा, गलशहीद चौराहा, इंदिरा चौक, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल, जैन मंदिर, स्वतंत्रता सेनानी भवन, पीलीकोठी चौराहा होकर आंबेडकर पार्क पहुंचना था। सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस ने तो अनुमति दे दी लेकिन गलशहीद पुलिस ने रोड शो से यातायात की समस्या पैदा होने का तर्क देकर अनुमति देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें