फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रायपुर समिति पर नहीं है एनपीके खाद, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द स्थित सहकारी साधन किसान सेवा समिति पर पिछले दस दिन से एनपीके खाद नहीं है। जिससे किसानों को बिना एनपीके मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समिति की सभापति रानी ने बताया कि उनकी समिति पर यूरिया, डीएपी खाद है लेकिन एनपीके खत्म हो गई है, जो जल्द ही आने वाली है। वहीं दूसरी ओर सहकारी साधन किसान सेवा समिति कांठ चौहान नंबर तीन के सभापति सचिन चौहान बंटी, सहकारी साधन किसान सेवा समिति मौहड़ी हजरतपुर के सभापति सुनील कुमार चौहान ने बताया कि उनकी समिति पर यूरिया, एनपीके, डीएपी तीनों पर्याप्त मात्रा में हैं। वहीं सहकारी साधन किसान सेवा समिति फूलपुर मिठ्ठनपुर में भी यूरिया और एनपीके खाद मौजूद है। इधर सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के स्टोरों पर भी खाद मौजूद है। समिति सचिव खेत सिंह का कहना है कि खाद की कोई किल्लत वर्तमान में नहीं है। संवाद

सहकारी समितियों पर कम संख्या में पहुंच रहे किसान
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र की सहकारी समितियों पर अब किसान यूरिया खाद लेने के लिए कम संख्या में पहुंच रहे हैं। एडीओ सहकारिता रामाशीष प्रजापति ने सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने का दावा किया है। ब्लॉक क्षेत्र में छह सहकारी समितियां हैं। इन समितियों पर किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। इस समय कम संख्या में किसान यूरिया खाद लेने पहुंच रहे हैं। एडीओ सहकारिता का कहना है कि यूरिया खाद पहले ही काफी किसान ले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी समितियां पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। ठाकुरद्वारा स्थित भायपुर सहकारी समिति के खाद गोदाम प्रभारी अफसर खान ने बताया कि इस समय समिति पर 250 बोरा यूरिया खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें