फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश फसलों के लिए साबित हो रही लाभकारी

Tue, 05 Aug 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। दो दिन से हो रही बारिश जहां फसलों के लिए लाभकारी साबित हो रही है तो वहीं इस बारिश ने गर्मी और उसम से भी आमजन को राहत दिलाई है। रविवार की पूरी रात बारिश होने के बाद सोमवार दोपहर बाद तक झमाझम बारिश होती रही। जिससे अधिकतर लोग अपने घरों में ही रहे। जरूरी कार्यों से ही लोग छाता लगाकर बारिश के दौरान घरों से निकले। इधर इस बारिश से जगह-जगह जल भराव हो गया तो वहीं रास्तों में पानी और कीचड़ होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दीपक चौहान, हरपाल सिंह, विनोद कुमार, चंद्रपाल सिंह, रामनरेश सिंह, विजयपाल सिंह, सुशील कुमार आदि किसानों का कहना है कि इस समय गर्मी और धूप के कारण खेतों की नमी चली गई थी। फसलों को बारिश की आवश्यकता भी थी, दो दिन से रूक-रूक कर हो रही बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे धान, गन्ना आदि फसलों को बड़ा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें