ठाकुरद्वारा। शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से शुरू हुई बारिश देर शाम तक होती रही। बारिश से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। विद्युत लाइनों मे फॉल्ट आने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह से ही तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए थे। सुबह करीब 10:00 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई।
इसके बाद दोपहर 12:00 बजते ही बारिश शुरू हो गई जो देर शाम तक होती रही बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों को ठंड और बारिश से बचने के लिए घरों के अंदर रहकर बचाव करना पड़ा। वही बारिश को गेहूं फसल के लिए लाभदायक माना जा रहा है। बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दोपहर 2:00 बजे विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर कई जगह लाइन में फॉल्ट आ गया। काशीराम फीडर की से जुड़े आधे नगर की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। बाद में मुंशीगंज स्थित 132 केवीएस विद्युत सब स्टेशन में भी फॉल्ट आने से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। जो देर शाम तक बंद थी। बारिश से बचाव के लोग सड़कों पर छाते लेकर चलते हुए दिखाई दिए। कोतवाली के पास जर्जर सड़क में गड्ढों में पानी भर गया। इससे वहां से निकलने में लोगों को भारी परेशानी हुई। इससे वहां से निकलने में लोगों को भारी परेशानी हुई।