फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बूंदाबांदी के दौरान शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

Sat, 24 Jan 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शुक्रवार को एक बार से मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए थे और बूंदाबांदी शुरू हो गई जिससे मौसम पूरी तरह से कूल हो गया। साथ ही शीतलहर चली तो लोग अपने घराें में ही कैद होकर रह गए जिसके चलते सड़कों ने सन्नाटा पसरा नजर आया। हल्की बारिश होने की वजह से नगर और ग्रामीण इलाके जर्जर रास्तों पर कीचड़ और फिसलन होने से राहगीर परेशान रहे। इसके अलावा दिन में ही अंधेरा जैसा होने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं शक्रवार की शाम तेज हवा चलने के कारण 132 केवी बिजलीघर भैसोड़ से कुंदरकी विद्युत उपगृह के आने वाली हाईटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन हो गया जिसकी वजह से नगर और ग्रामीण इलाके की घंटों विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के अभाव में कारोबार, पथ प्रकाश और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। विद्युत कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर विद्युत फाल्ट को दूर किया जिसके बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन



बेमौसम बारिश से सरसों और आलू को नुकसान की आशंका
कुंदरकी। तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश होने से किसान चिंतित है जिससे खेतों में खड़ी सरसों और आलू की फसलों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसान प्रदीप त्यागी, होराम सिंह, धर्मवीर सिंह, कल्लू हुसैन, रामदास सिंह, रईस अहमद आदि किसानों ने बताया कि अगर तेज बारिश के साथ हवा चली तो सरसों की फसल खेतों में गिर जाए जिससे पैदावार से असर पड़ेगा। इसके अलावा खेताें में पानी भरने से आलू भी खराब हो सकता है। वहीं गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं है बल्कि लाभ ही होगा।
विज्ञापन


फोटो संख्या एक, दो और तीन भेजे गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें