फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश से बिलारी में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई सड़कों पर भरा पानी

Sun, 27 Sep 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में शनिवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश से नगर की कई प्रमुख सड़कों और नई बस्तियों में पानी भर गया। जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर की नई सड़क, पुराना डाकखाना रोड और शाहबाद रोड समेत कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। नई बस्तियों में भी पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते नगर का बाजार भी प्रभावित रहा। शाम होने से पहले ही कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। बारिश के कारण बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। वहीं, लगातार बारिश से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें