फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेज हवा के साथ बरसी आफत, फसलें गिरीं, बिजली गुल

Sun, 27 Sep 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

कुंदरकी नगर समेत ग्रामीण इलाके के जैतवाड़ा, जलालपुर, मैनाठेर, ग्वारऊ, भैसोड़ आदि बिजलीघरों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में बीस हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ता परेशान हुए। बारिश से धान की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसान प्रदीप त्यागी, मोहम्मद यूनुस, शिवलाल त्यागी, होराम सिंह आदि का कहना है कि बारिश जारी रहने और हवा चलने की वजह से खेतों में खड़ी सभी तरह की फसलें प्रभावित हैं जिससे पैदावार से असर पड़ेगा। साथ ही जिस खेत में पानी भरा होगा तो उसमें ज्यादा नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें