फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी बूंदाबांदी, गुरुवार को छाए रह सकता है घना कोहरा, न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी

Wed, 06 Jan 2021 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
वाराणसी में रविवार शाम छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का दौर चल रहा है। बुधवार को बूंदाबांदी और गुरुवार को घना कोहरा छाने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी बारिश का माहौल होने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मुरादाबाद और उसके आस-पास के जनपदों में बुधवार को बूंदाबांदी का वातावरण रह सकता है। बुधवार को चार मिली मीटर और सात जनवरी को दो मिली मीटर बारिश का अनुमान आया है, लेकिन गुरुवार को बारिश कहीं-कहीं ही होगी। छह से नौ जनवरी तक मध्यम से घना कोहरा रहने की आशंका है। इन दोनों दिन में बादल आते-जाते रहेंगे और बीच-बीच में हल्की धूप खिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब मौसम साफ होगा तो ठंड बढ़ेगी।

बारिश के कारण जो न्यूनतम तापमान अभी बढ़ रहा है, उसमें गिरावट आएगी। मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह में रिमझिम बारिश के बाद धूप खिलने लगी। कभी तेज तो कभी हल्की धूप रही। दोपहर में आसमान में बादल थे। शाम को एक बार फिर बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें