फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चित्रकला के होनहारों को प्रदर्शनी में मंच देगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मंडल छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इसमें 14 वर्ष या इससे अधिक आयु के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। छात्र पेपर पर अपनी मौलिक कृति बनाकर मनोरंजन सदन के कार्यालय में 15 अगस्त तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑयल कलर या एक्रिलिक का इस्तेमाल करके प्राकृतिक दृश्य या पर्यावरण पर आधारित चित्रकला बना सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है। उत्तर रेलवे मनोरंजन सदन समिति का कहना है कि कला की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसकी तारीख 15 अगस्त को घोषित होगी। प्रथम पुरस्कार विजेता को 10000, द्वितीय को 8000 और तृतीय को 5000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सांत्वना पुरस्कार की राशि 2000 रुपये होगी। इसके अलावा पॉट पेटिंग, वॉल हैंगिंग, मूर्ति कला, काष्ठ कला की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रतिभाग के लिए फार्म मनोरंजन सदन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें