मुरादाबाद। रेलवे ने चार घंटे का ब्लॉक लेकर तीस साल पुराने कपूर कंपनी पुल का ढांचा हटा दिया। इस दौरान ट्रेनें एक नंबर और दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर खड़ी रहीं। ढांचा हटाने के बाद ट्रेनों का संचालन किया गया।
रेलवे ने शनिवार को सुबह 11:10 बजे से चार घंटे का ब्लॉक लिया था। इस दौरान टीमों ने क्रेन लगाकर पुराने पुल ढांचा हटा दिया। इस दौरान ट्रेनों का आवागमन भी बंद रखा गया। इस दौरान रेलवे अधिकारी मौजूद रहे और आरपीएफ जवान को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। ढांचा हटा दिया गया है। अब नए पुल पर गर्डर रखने का काम किया जाएगा।
रविवार को भी ब्लॉक लेकर पुल पर कार्य किया जाएगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को प्लेट फार्म एक व दो पर रोका जाएगा जबकि कुछ ट्रेनों को दूसरे प्लेट फार्म से गुजार जाएगा।