फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : मझोला में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की हालत बिगड़ी; तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 11 May 2025 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर तीन युवकों ने अनुसूचित जाति की किशोरी को अपने घर में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए।

विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली किशोरी के पिता ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर से गांव में ही घेर में दादा-दादी के पास जा रही थी। पिता आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में तीन आरोपी अनुज, अरुण और अमन मिल गए।

आरोपियों ने किशोरी को घेर लिया और डरा धमकाकर रोक लिया उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद आरोपी अनुज के घर में खींच कर ले गए। उस वक्त आरोपी अनुज के परिजन बाहर गए थे। यहां किशोरी को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोप है कि पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी से बताया तो उसकी और उसके परिवार की हत्या कर देंगे। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी को अपने घर से भगा दिया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

इस घटना से पीड़िता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए और उपचार कराया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें