फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों में जुटा रेलवे, जीएम ने परखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। अर्धकुंभ-2027 को लेकर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे के जीएम राजेश कुमार पांडे ने बृहस्पतिवार को मुरादाबाद मंडल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआरएम कार्यालय के मनन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों, यात्री सुविधाओं और मंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीआरएम विनीता श्रीवास्तव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



बैठक के बाद जीएम ने रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। रामपुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों, टिकट बुकिंग कार्यालय, यात्री प्रतीक्षालय और अन्य सुविधाओं को देखा। बरेली स्टेशन पर स्टेशन परिसर, पार्सल कार्यालय, बुकिंग कार्यालय, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया की व्यवस्थाएं परखी गईं। शाहजहांपुर और हरदोई स्टेशनों पर भी पुनर्निर्माण कार्यों, प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। जीएम ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान जीएम ने मुरादाबाद से लखनऊ तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। इसमें रेलपथ, सिग्नलिंग व्यवस्था, ओएचई और समपार फाटकों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने कहा कि अर्धकुंभ जैसे बड़े आयोजन को देखते हुए रेलवे की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराना उत्तर रेलवे की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें