फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: दिवाली टिकटों से बढ़ी आय, 49 करोड़ की कमाई, आरक्षित बोगी में बैठे 282 यात्रियों से वसूला जुर्माना

Fri, 14 Nov 2025 12:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

त्योहारी सीजन में चली ट्रेनों से रेलवे को जमकर आय हुई है। मुरादाबाद मंडल में दिवाली व छठ पूजा के दौरान 15 दिन में लगभग 2250 ट्रेनें चलीं। इन ट्रेनों के टिकटों से रेलवे को 49.34 करोड़ रुपये की आय हुई है। उधर, जनरल टिकट लेकर आरक्षित बोगी में बैठे 282 यात्रियों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार पर यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेनों की बोगियों ने रेलवे पर जमकर धन बरसाया है। मुरादाबाद मंडल में दिवाली व छठ पूजा के दौरान 15 दिन में लगभग 2250 ट्रेनें चलीं। इनमें सामान्य व स्पेशल एक्सप्रेस दोनों शामिल हैं। इन ट्रेनों के टिकटों से रेलवे को 49.34 करोड़ रुपये की आय हुई है।

विज्ञापन


यह आंकड़ा पिछले वर्ष की आय से 1.6 करोड़ रुपये ज्यादा है। पिछले वर्ष मुरादाबाद रेलवे ने टिकट बिक्री से 48.28 करोड़ रुपये कमाए थे। यात्रियों की बात करें तो पिछले वर्ष 26 अक्तूबर से 10 नवंबर तक मुरादाबाद मंडल के 200 स्टेशनों से 26.25 लाख यात्रियों ने सफर किया।

इस बार 18 अक्तूबर से दो नवंबर तक 15 दिन की अवधि में 28.02 लाख यात्रियों ने सफर किया है। इनमें जनरल टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। सबसे अधिक यात्री संख्या वाले स्टेशनों में मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार, देहरादून, हापुड़, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, अमरोहा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि त्योहारों के मौके पर घोषित की गईं कुछ स्पेशल ट्रेनें अब भी चल रही हैं। क्योंकि कुछ रूटों पर यात्रियों की डिमांड अधिक है। ऐसे में ट्रेन ऑन डिमांड के आधार पर लगातार दौड़ रही कुछ स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की योजना बनाई जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

जनरल टिकट पर आरक्षित बोगी में बैठे 282 पकड़े
मुरादाबाद जंक्शन पर बृहस्पतिवार को रेलवे ने किलेबंदी अभियान चलाया। 26 ट्रेनों को चेक किया गया। बिना टिकट यात्रा करने वाले 88 लोगों से किराया व जुर्माना वसूला गया। वहीं 282 केस ऐसे भी मिले जिनके पास जनरल टिकट था लेकिन आरक्षित बोगी में सफर कर रहे थे।

उनसे भी नियमानुसार जुर्माना लिया गया। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के निर्देशों पर टिकट चेकिंग स्टाफ ने मुरादाबाद स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों को चेक किया। बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने वाले, ट्रेन मेंं या स्टेशन परिसर पर गंदगी फैलाने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया गया।

21 टिकट चेकिंग स्टाफ ने आरपीएफ के साथ कामाख्या एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, दुर्गियाना एक्सप्रेस, सरयु-यमुना एक्सप्रेस समेत 26 ट्रेनों को चेक किया गया। 88 बिना टिकट यात्रियों 47 हजार रुपये, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले 282 यात्रियों से 1.25 लाख रुपये व गंदगी फैलाने वाले तीन लोगों से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

सीनियर डीसीएम ने यात्रियों ने अपील की है कि टिकट लेकर ही ट्रेनों में सफर करें। जिन श्रेणी का टिकट है उसी बोगी में यात्रा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें