फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: मूंढापांडे में रेल कर्मचारी की हत्या, पत्थर से चेहरा कुचला, गुप्तांग पर भी हमला

Sun, 19 Dec 2021 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे थानाक्षेत्र के सिहोराबाजे गांव के पास हाईवे किनारे बजरी का प्लांट है। शनिवार दोपहर कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद एक कूड़े के ढेर के पास चली गई थी। एक बच्चा गेंद उठाने गया, तो वहां रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। बच्चे की चीखपुकार सुनकर अन्य लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में तीन दिन से लापता रेलवे कर्मचारी की हत्या कर दी गई। शनिवार को उसका शव कूड़े के ढेर में मिलने से सनसनी फैल गई। हत्याभियुक्तों ने पत्थर से चेहरा कुचलने के साथ ही उसके गुप्तांग पर भी हमला किया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे थानाक्षेत्र के सिहोराबाजे गांव के पास हाईवे किनारे बजरी का प्लांट है। शनिवार दोपहर कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद एक कूड़े के ढेर के पास चली गई थी। एक बच्चा गेंद उठाने गया, तो वहां रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। बच्चे की चीखपुकार सुनकर अन्य लोग भी आ गए।

इसके बाद अन्य ग्रामीण भी आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। शव से कुछ ही दूरी पर उसके कपड़े मिले, जिसमें मृतक का आधार कार्ड व अन्य प्रपत्र थे। आधार कार्ड के जरिये मृतक की पहचान हरदोई जनपद के कछौनी निवासी भोले (58) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि भोले मूंढापांडे रेलवे स्टेशन पर की- मैन के पद पर कार्यरत थे। वह रेलवे स्टेशन के पास बने सरकारी आवास में रहते थे। भोले के बेटे संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का 15 दिसंबर से फोन बंद जा रहा था। लगातार नंबर बंद होने पर वह पिता की तलाश में मुरादाबाद आ गया था।

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस टीम हर पहलू पर जांच पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें